ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मिर्जापुर में ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर, 10 मजदूरों की मौत, 3 जख्मी ।

मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ. मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के कटका पडाव के पास ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत में 10 मजदूरों की मौत हो गई है. वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए. हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों में सात का शव मिर्जापुर और तीन का भदोही जिले के औराई पोस्टमार्टम हाउस में भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के किसी गांव के निवासी औराई में छत की ढलाई का कार्य करने गए थे। रात में काम खत्म करने का बाद घर लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर वाराणसी के रहने वाले हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई. तीन घायल हैं. घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है. भदोही से मजदूर काम कर वाराणसी जा रहे थे. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button