ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
खेल

कैमरून ग्रीन को जिंदगी भर का गम दे गए सूर्यकुमार यादव एक ही ओवर में लगातार 4 छक्के जड़े

इंदौर। वनडे फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव का बल्ला आग उगल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में अच्छी लय में दिख रहे हैं। श्रृंखला का दूसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 399 रन बनाए। इस मैच में सूर्यकुमार यादव नाबाद 72 रन पर पवेलियन लौटे। उन्होंने इस मैच में कैमरून ग्रीन के एक ओवर में छक्कों की बारिश कर दी।

सूर्यकुमार की गजब बल्लेबाजी

सूर्यकुमार यादव ने लगातार 4 छक्के जड़कर सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है। उन्होंने कैमरून ग्रीन के एक ही ओवर में 4 सिक्सर लगाए हैं। उन्होंने ये कारनामा 41वें ओवर में किया। इस ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर सूर्या ने चार तूफानी छक्के जड़े।

कैमरून की लगाई क्लास

सूर्यकुमार ने कैमरून ग्रीन के ओवर की पहली गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर फाइन लेग के ऊपर छक्का जड़ा। फिर तीसरी गेंद पर भी गंगनचुंबी सिक्सर लगाया। सूर्या ने चौथा छक्का डीप मिडविकेट के ऊपर से जड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच होलकर स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 399 रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में भारत का सर्वाधिक स्कोर है।

टीम इंडिया की ओर से दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए। श्रेयस अय्यर ने 105 रन और शुभमन गिल 104 रन पर आउट हुए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव 72* बनाए। केएल राहुल ने 52 रन बनाए।

Related Articles

Back to top button