ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

Pravasi Bhartiya Sammelan:सूरीनाम के राष्ट्रपति आज शाम को आएंगे, वीवीआइपी के लिए 15 बुलेट प्रूफ कार इंदौर बुलाई

इंदौर। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी सात जनवरी को शाम करीब 7.40 बजे इंदौर आएंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे होटल रेडिसन पहुंचेंगे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उनकी अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। विदेश मंत्रालय के अधिकारी सूरीनाम के राष्ट्रपति को विशेष प्रोटोकाल के तहत होटल ले जाएंगे। दूसरी तरफ गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली आठ जनवरी को सुबह करीब 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट उतरेंगे। उन्हें होटल पार्क में ठहराया जाएगा। इस तय कार्यक्रम में कुछ बदलाव भी हो सकता है। इन राष्ट्राध्यक्षों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदि की सुरक्षा के लिए 15 बुलेटप्रूफ कारें इंदौर लाई गई हैं। शहर मेंं आने वाले अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों, राष्ट्राध्यक्षों, राजनयिकों और विशेष मेहमानों की सुरक्षा के लिए लगभग 10 हजार पुलिस बल व सुरक्षा कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button