ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

देश से मानसून की विदाई हुई शुरू, पढ़‍िए आपके प्रदेश से कब लौटेगा

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हुई। सोमवार 25 सितंबर तक यह दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कई जिलों से लौट चुका है। सामान्य तौर पर यहां से मानसून की विदाई 17 सितंबर को ही हो जाती है।

13वां साल जब देरी से विदा हो रहा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार यह 13वां साल है जब मानसून की विदाई देरी से हो रही है। देरी से इसका विदाई का यह मतलब निकाला जाता है कि कुछ क्षेत्रों में लंबे समय तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर खेतों में लगी फसल और किसानों पर होता हे। रबी फसल का उत्पादन मानसूनी बारिश पर ही निर्भर होता है।

इस समय तक पूरे देश से लौट जाता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 15 अक्टूबर तक पूरे देश से लौट जाता है। 17 सितंबर से यह पीछे हटना शुरू कर देता है, लेकिन इस बार मानसून के लौटने में देरी हो गई और यह 25 सितंबर से पीछे हटना शुरू हुआ है। देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत 1 जून से केरल में बारिश के साथ होती है और करीब 8 जुलाई तक यह पूरे देश में छा जाता है।

अब तक देश में हुई इतनी बारिश

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रिकार्ड के अनुसार इस वर्ष देश में 780.3 मिमी बारिश हुई, वहीं देश में सामान्य बारिश 832.4 मिमी के करीब होती है। मानसूनी बारिश के सीजन में देश में करीब 870 मिमी वर्षा हो जाता है। जून से सितंबर के दौरान 94 % से लेकर 106 % की बारिश को सामान्य बताया जाता है।

Related Articles

Back to top button