ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के बैतूल, खंडवा, सीहोर, नर्मदापुरम, धार, झाबुआ सहित इन आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल । प्रदेश में मानसून लगातार सक्रियता दिखा रहा है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में शनिवार सुबह से वर्षा हुई। राज्य में पिछले कई घंटों से पानी गिर रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 20 घंटे अधिकांश जगहों पर वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। प्रदेश के 46 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा से लेकर हल्की वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में मध्यम वर्षा की चेतावनी

विभाग के अनुसार बैतूल जिले में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है, जबकि सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, छिंदवाड़ा, झाबुआ व धार जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट है। बुरहानपुर, डिंडौरी, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, रतलाम, देवास, नरसिंहपुर, सिवनी व मंडला जिला में मध्यम वर्षा की चेतावनी है।

राजधानी भोपाल सहित विदिशा, रायसेन, राजगढ़, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, सागर और दमोह में हल्की वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा वर्षा

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी प्रदेश में दो मानसून ट्रफ लाइनों की वजह से वर्षा हो रही है। इनमें से एक उत्तरी मध्यप्रदेश से तो दूसरी ट्रफ लाइन राज्य के पूर्वी हिस्से से गुजर रही है। दोनों सिस्टम अभी सक्रिय हैं, लेकिन अगले दो दिनों में कमजोर हो जाएंगे।

प्रदेश में सीजन में अब तक सबसे ज्यादा वर्षा नरसिंहपुर में हुई है, जहां 1270 मिमी से ज्यादा वर्षा हो चुकी है। प्रदेश में औसत वर्षा 921.25 मिमी पर पहुंच गई है। वहीं टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मानसून की सक्रियता नहीं है, इसलिए वर्षा नहीं होने का अनुमान है।

सात जिले अब भी सूखे के रेड जोन में

पिछले एक पखवाड़े से मानसून के मेहरबान होने के बाद प्रदेश से सूखे का संकट टल गया है, लेकिन सात जिले अभी रेड जोन में हैं। इनमें भोपाल, गुना, अशोकनगर, दमोह, सतना, रीवा और सीधी जिले शामिल हैं। बड़े परिप्रेक्ष्य में देखें तो पूर्वी मध्य प्रदेश में अब तक औसत से चार प्रतिशत कम और पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से तीन प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।

प्रदेश के जिलों में दर्ज वर्षा

22 सितंबर सुबह 8.30 बजे से 23 सितंबर सुबह 8.30 बजे तक भोपाल 43.8 मिलीमीटर बारिश हुई जबकी मंडला में 33.2, बैतूल 24.2, शिवपुरी 23.2, नौगांव 17.0, मलाजखंड 14.2, सिवनी 11.2, टीकमगढ़ 7.0, दतिया 5.4, रतलाम 4.0, खंडवा 4.0, खजुराहो 3.2, नरसिंहपुर 3.0, दमोह 2.0, उज्जैन 0.6, छिंदवाड़ा 0.4, जबलपुर 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button