ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

युवक के गले में पट्टा बांधने के प्रकरण को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर नरोत्तम ने उठाए सवाल दिग्विजय कमल नाथ को घेरा

भोपाल। राजधानी के टीला जमालपुरा इलाके में तीन मुस्लिम युवकों द्वारा एक युवक का अपहरण कर उसके गले में उसी के बेल्ट का पट्टा डालने और मतांतरण का दबाव बनाने के प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेताओं की चुप्‍पी पर गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने सवाल उठाए हैं। इसी बहाने नरोत्‍तम ने दिग्‍विजय सिंह और कमल नाथ पर भी हमला बोलते हुए करारा तंज किया।

दिल्‍ली से भोपाल और गांव की चौपाल तक कांग्रेस में सब मौन

मंगलवार सुबह मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान नरोत्‍तम ने कहा कि एक व्‍यक्‍ति के गले में पट्टा बांधकर अमानवीय कृत्‍य करने वालों की निंदा के लिए तो कांग्रेस के दिल्‍ली से लेकर भोपाल तक और भोपाल से लेकर गांव की चौपाल तक एक शब्‍द नहीं निकला। वो चचाजान आदरणीय दिग्‍विजय सिंह, जो उत्‍तराखंड और विदेश तक की घटनाओं पर ट्वीट करते हैं, लेकिन भोपाल की घटना पर उनकी ओर से एक शब्‍द नहीं आया। और वो ‘हिंदू हूं बेवकूफ नहीं’ कमल नाथ जी जो कहते थे, तो वो हिंदू का ही बेटा था, जिसके गले में पट्टा बांधकर भौंकने के लिए कहा गया। मतांतरण की बात जहां आई, वहां एक शब्‍द नहीं बोला इन्‍होंने। एक ने भी निंदा नहीं की और बुलडोजर चलने पर आपत्‍ति कर रहे हैं। सारा काम विधिसम्‍मत हुआ है। लेकिन आप (कांग्रेस) तुष्‍टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। जनता भी यह अच्‍छी तरह समझ रही है। इससे कांग्रेस की मानसिकता भी स्‍पष्‍ट हो रही है।

Related Articles

Back to top button