ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटकती मिली लाश

दंतेवाड़ा। छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग मामले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों ही 12वीं क्लास की पढ़ाई कर रहे थे जिसमें छात्र मंटू की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है, जबकि छात्रा नाबालिग है। दोनों ही गीदम जवांगा ग्राम पंचायत के रहने वाले थे, जिनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, पर स्वजन इस प्रेम संबंध के खिलाफ थे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोनों प्रेमी जोड़ घर से गायब हो गए थे, जिसके बाद स्वजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन दोनों नहीं मिले। इसके बाद स्वजनों ने इसकी सूचना गीदम पुलिस को दी। पुलिस को शनिवार को जवांगा के पास के जंगल में दोनों प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।

गीदम थाना प्रभारी सलीम खाखा ने बताया, दोनों मृतकों युवक-युवती के बीच प्रेम प्रंसग था। स्‍वजन दोनों के प्रेम संबंध के खिलाफ थे। इसलिए दोनों फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button