ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

दतिया सेवढ़ा सनकुआं सिंध नदी के छोटे पुल से सिंध में श्रद्धालुओं से भरा ट्रेक्टर गिरा 5 की मौत 30-35 घायल 11 गंभीर

मध्‍य प्रदेश के दतिया में सोमवार शाम साढ़े सात बजे रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सेवढ़ा सनकुआं सिंध नदी के छोटे पुल से सिंध नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में जहां 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 30-35 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी मृतक दबोह लहार क्षेत्र के निवासी हैं। घायलों को उपचार के लिए दतिया जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय कुमार व सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन की ओर से बचाव कार्य आरंभ किया गया। रात का समय होने से मौके पर बचाव कार्य में दिक्‍कतों का भी सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार दबोह के वार्ड क्रमांक 8 पानी की टंकी के पास रहने वाले कुशवाह परिवार की ओर से जवारे बोए गए थे। जिन्हें चढ़ाने परिवार के सदस्य और अन्य लोग ट्रैक्टर टाली में सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर पर सोमवार को गए थे। सोमवार को माता रतनगढ़ पर मेला भी लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button