ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

गढ़दा के कोड़पा टोला से 2 दिन से लापता था युवक, जांच में जुटी पुलिस

बालाघाट: बालाघाट हट्टा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम गड़दा के कोड़पा टोला में एक युवक की लाश मिली है। युवक अपने घर हैदराबाद से आने के बाद 2 दिन से लापता था, जिसके बाद युवक की लाश इसी ग्राम के तालाब से बरामद की गई।हट्टा पुलिस ने युवक मनोज पिता विक्रम सिंह सैयाम 30 वर्ष की लाश तालाब से बरामद की और पोस्टमॉर्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। संभावना व्यक्त की गई है कि वह युवक शराब के नशे में तालाब में फिसल गया। जिसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मनोज के परिवार में मां पत्नी और एक छोटा भाई है। सभी लोग खेती मजदूरी करते हैं, मनोज की शादी 2 वर्ष पहले ही हुई थी। मनोज अपने भाई सरोज के साथ हैदराबाद में मजदूरी करते थे। बताया गया है कि मनोज का भाई सरोज इन दिनों हैदराबाद में ही मजदूरी कर रहा है।पिछले मंगलवार को अपने गांव कोड़पाटोला आया था और खाना खाने के बाद मनोज अपनी मोटरसाइकिल के लिए गढ़दा जाने निकला था, लेकिन रात्रि में मनोज घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मोहल्ले व पड़ोस के गांव में खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। दूसरे दिन भी खोजबीन की गई लेकिन वहां भी मनोज का कोई पता नहीं चला।29 सितंबर को सुबह मनोज की मां उजला भाई अपने भाई सुरेश के साथ मनोज को ढूंढते हुए गांव के तालाब तक पहुंची। तालाब में एक लाश दिखी, कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान मनोज के नाम से उसकी मां ने की। इस घटना की रिपोर्ट दिनेश पिता निगर सिह कोड़ापे 45 वर्ष ने हटा थाना में की थी।जहां से उपनिरीक्षक रमेश इंगले ने गढ़दा तालाब पहुंचकर मनोज की लाश बरामद की और पंचनामा कार्य पश्चात मनोज की लाश जिला अस्पताल बालाघाट में पोस्टमॉर्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मनोज की शराब के नशे में तालाब में फिसलने से मौत हो गई। आगे की जांच उपनिरीक्षक इंगले की ओर से की जा रही है।

Related Articles

Back to top button