ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
व्यापार

अमेरिका ने Air India पर लगाया 11 करोड़ का जुर्माना

Air India : अमेरिका की सरकार ने कोविड महामारी के दौरान उड़ानों के रद्द होने या उनके कार्यक्रमों में बदलाव के कारण प्रभावित यात्रियों को पैसे लौटाने में हुई देरी के मामले में Air India पर 14 लाख डॉलर यानी करीब 11.38 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। अमेरिका के यातायात विभाग ने सोमवार को बताया है कि भारतीय विमान सेवा प्रदाता कंपनी एयर इंडिया उन छह एयरलाइंस में शामिल है जिन्हें यात्रियों को रिफंड के रूप में 60 करोड़ डॉलर लौटाने का आदेश दिया गया है।

भारतीय विमानन कंपनी को प्रभावित यात्रियों के करीब 12.15 करोड़ डॉलर (988 करोड़ रुपये) लौटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि एयर इंडिया का यात्रियों के अनुरोधध् पर रिफंड करने का प्रावधान अमेरिकी परिवहन विभाग की नीतियों का विरोधाभाषी है। अमेरिका में यह नियम है कि उड़ान के रद्द होने या उसमें बदलाव होने पर एयरलाइन को यात्रियों के टिकट के पैसे कानूनी तौर पर 100 दिन में लौटाने होंगे।

बता दें कि रिफंउे में देरी के ये मामले टाटा ग्रुप की ओर से एयर इंडिया का अधिग्रहण करने के पहले के हैं। एयर इंडिया के अलावा अमेरिकी सरकार ने फ्रंटियर, टीएपी पुर्तगाल, एयर मेक्सिको, ईआईएआई और एविएंका एयरलाइन पर जुर्माना लगाया है।

Related Articles

Back to top button