ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

‘भगवान राम’ को देख महिला ने किया दंडवत प्रणाम

80 के दशक का मशूहर पौराणिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के बीच पहले की ही तरह लोकप्रिय है।इस शो और इसके कलाकारों का देशभर में काफी प्यार और सम्मान मिला था। इस सम्मान की झलक आज भी देखने को मिलती है। रामानंद सागर की रामायण में नजर आए सभी किरदार हमेशा के लिए अमर हो चुके हैं। इस शो में राम की भूमिका में नजर अरुण गोविल और सीता के किरदार में दिखीं दीपिका चिखालिया लोगों के बीच इतने लोकप्रिय हो गए कि उन्हें असल में ही भगवान मानने लगे।
हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इस शो के कलाकारों के प्रति लोगों का प्यार और सम्मान साफ नजर आ रहे है। दरअसल, एक्टर हाल ही में संभाजीनगर पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर अभिनेता को देखते ही एक महिला भावुक हो गई और पैरों में झुककर उन्हें प्रमाण करने लगी। सामने आए इस वाक्ये के वीडियो में उस महिला को देख ऐसा लग रहा है मानो उसे राम मिल रहे हों। इतना ही नहीं अभिनेता को देख महिला की आंखों से आंसू भी बहने लगे। वहीं, वीडियो में एक्टर उस महिला से उठने का अनुरोध करते भी नजर आए। इसके बाद उन्होंने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। यह पहली बार नहीं है जब अरुण गोविल को देख लोगों इस तरह की प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले भी कई बार उनके साथ ऐसे वाक्ये होते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button