ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

यूपी में शादी समारोह में 12 साल की लड़की से रेप

अलीगढ़| उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में आई 12 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया। यह घटना महुआखेड़ा पुलिस थानांतर्गत हुई। आरोपी की अभी तक पहंचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक (शहर), कुलदीप गुणावत ने कहा, आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कुछ सबूत एकत्रित किए। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। महुआखेड़ा के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ), विजयकांत शर्मा ने कहा, हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं और जल्द ही मामले की और जानकारी देंगे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लड़की बारात में शामिल होने अपने परिवार के साथ गई थी। जब सभी मेहमान शादी की रस्मों में व्यस्त थे, तो आरोपी ने बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Related Articles

Back to top button