ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

‘मार दिया तुम्हारा शेर बेटा’ 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, दरवाजा खटखटा चिल्ला-चिल्ला कर बोला कातिल

कपूरथला:  पंजाब के कपूरथला जिले के ढिलवां इलाके में 22 वर्षीय एक स्थानीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने अपराध के पीछे आपसी रंजिश को वजह बताया है। कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजपाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने छह आरोपियों की पहचान कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि ढिलवां में बुधवार रात हरदीप सिंह की तलवार और अन्य हथियारों से हत्या कर दी गई। संधू ने कहा कि हत्या के पीछे की वजह आपसी रंजिश है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने ढिलवां पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता गुरनाम सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार रात पांच से छह लोग उनके घर आए, जो दरवाजा खटखटाते हुए चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे थे कि उन्होंने उनके बेटे को मार डाला। पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया, जब उन्होंने दरवाजा खोला तो बेटे को गंभीर रूप से घायल पाया। वे बेटे को जालंधर के सरकारी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह कोई एक अलग घटना नहीं है बल्कि पंजाब में ‘जंगल राज’ फैला है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफा देने की मांग की।

Related Articles

Back to top button