ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

भोपाल– नए मुख्य सचिव के लिए अभी से खीच तान जारी।

भोपाल सीएम शिवराज और इकबाल सिंह बैंस की जोड़ी फिर करा सकती है मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का 6 महीने का कार्यकाल 30 मई को होने जा रहा पूरा। फिर मिल सकता है इकबाल सिंह बैंस को एक्सटेंशन। केंद्र सरकार द्वारा की गई प्रशानिक सर्जरी के बाद इकबाल सिंह बैंस को दुबारा एक्सटेंशन मिलने की संभावना बढ़ गई है। नए मुख्य सचिव के नाम के लिए 1989 बैच के अनुराग जैन का नाम फिर आगे। मुख्य सचिव के अगले दावेदार अनुराग जैन को केंद्र सरकार मध्य प्रदेश भेजने के लिए तैयार नहीं है। पिछले साल भी अनुराग जैन के नाम पर मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव के लिए चर्चाओं में था। मध्य प्रदेश केडर के अफसर अनुराग जैन को केंद्र में दी गई है बड़ी जिम्मेदारी। 30 नवंबर 2022 को इकबाल सिंह बैंस रिटायर हो रहे थे। रिटायर के अंतिम दिन ही उनको 6 महीने के लिए एक्सटेंशन दिया गया था। अब अगले महीने 30 मई को उनका कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव के लिए अनुराग जैन के अलावा 1988 बैंस की वीरा राणा और 1989 बैंस के मो.सुलेमान भी दावेदारी में शामिल। लेकिन सूत्रों के मुताबिक वीरा राणा और मो.सुलेमान का मुख्य सचिव बनना असंभव बताया जा रहा है। नए मुख्य सचिव के लिए अजय तिर्की, संजय बदोंपाध्याय, आशीष उपाध्याय, जेएन कंसोटिया, राजेश राजौरा, एसएन मिश्रा का भी नाम शामिल माना जा रहा है। 15 मई को नामों को लेकर किया जाएगा मंथन। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह 15 मई के बाद एक बार फिर इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को बढ़वाने के लिए दिल्ली जाकर पीएम से करेंगे मुलाकात।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button