ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बन रहा कम दबाव क्षेत्र, फिर झमाझम बारिश के आसार

जबलपुर। मौसम में एक बार फिर बदलाव की बयार शुरू हो गई है। मानसूनी प्रणालियां एक बार फिर सक्रिय होकर लोगों को भीगाने आमादा है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में धूप-बादल के साथ कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

कभी तेज धूप निकल आती तो कभी बादल छा जाते

उसम भी लोगों के पसीने छुड़ाती रही, पर शाम होते ही अचानक बादलों का पलड़ा भारी हो गया आसमान पर काले बादल गहरा गए। मेघों ने भी तेज गर्जना कर राह चलते लोग भी ठीठकने विवश कर दिया। इसके बाद गरज-चमक के साथ जोरदार बौछारों ने शहर को तरबतर करना शुरू कर दिया। बारिश का दौर कभी तेज तो कभी मध्यम रुक-रुक कर जारी रहा।

मजबूती से सक्रिय हो रहीं प्रणालियां

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती परिसंचरण बन गया है, कम दबाव का क्षेत्र भी मजबूती के साथ सक्रिय हो रहा है। इसके अलावा मानसून ट्रफ लाइन रतलाम से प्रदेश के बीचों बीच से गुजर रही है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण अगले तीन-चार दिनों तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। फिलहाल मानसून सीजन में औसत से ज्यादा 53.7 इंच बारिश हो चुकी है। वहीं गत वर्ष आज के दिन तक 52 इंच बारिश हो चुकी थी।

तापमान में भी आएगी कमी

मौसम की बदलती रंगत से तापमान में भी कमी आएगी। बहरहाल सूरज की गर्मी और वातावरण में छाई नमी से अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

Related Articles

Back to top button