ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

11 केवी की चालू लाइन से तार काटकर ले गए चोर, कई गांवों में छाया अंधेरा

तेंदूखेड़ा। बिजली का नाम सुनते ही लोगों के जहन में इसका करंट जरूर दौड़ने लगता है, लेकिन तेंदूखेड़ा ब्लाक में अज्ञात चोरों ने करंट की रफ्तार को भी पीछे छोड़ दिया और 11 केवी लाइन का तार चुरा ले गए। बुधवार की रात जब बिजली गुल हुई और लोग अपने घरों से बाहर निकले तब उन्हे पता चला कि खंभे का तार ही चोरी हो गया। इसके बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया।

अंधेरे में डूबे कई गांव

तेंदूखेड़ा जेई अंसारी ने इसकी लिखित शिकायत तेंदूखेड़ा थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद बिजली विभाग और पुलिस दोनों तार चोरी के आरोपितों की खोज में जुट गई है। मामला थाना तेंदूखेड़ा अंतर्गत आने वाली सहजपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत पंडाबाबा के पास का है जहां अज्ञात चोर 11 केवी लाईन की चालू लाइन से एल्युमिनियम का तार काट ले गए। जिससे छह गांव अंधेरे में डूब गए हैं। तार चोरी होने की रिपोर्ट बिजली कंपनी द्वारा थाने में की गई है।

दो किलोमीटर लंबा तार चोरी

जानकारी के अनुसार नगर से लगभग 12 किमी दूर बुधवार की रात में पंडा क्षिरियों से लेकर टावर के पास रोड तक 11 केवी के नो बिजली पोलों का लगभग दो किलोमीटर लंबा तार अज्ञात चोर चालू लाइन में काट ले गए। पूर्व वर्षों में भी अज्ञात चोरों द्वारा इसी प्रकार की चोरी की गई थी जिसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज की गई थी, लेकिन आज तक अज्ञात चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। एक बार फिर काफी समय बाद अज्ञात चोर सक्रिय हुए हैं और बिजली का तार काटे जाने की घटना सामने आई है।

जिन दो ग्राम पंचायतो के अंतर्गत आने वाले छह गांव में अंधेरा छा गया है। उन गांव में चार से पांच हजार लोग प्रभावित हुए हैं। ये ग्राम है पांडाझिर, 27 मील, सहजपुर, इमलीडोल, बारह, हाथीडोल गांव शामिल है। यहां के ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में अचानक बिजली सप्लाई बंद हुई तो लोगों ने सोचा की सप्लाई काटी गई है, लेकिन काफी समय तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई तो इसकी जानकारी विभाग को दी गई। सुबह देखा तो 11 केवी लाइन के नो पोलों से अज्ञात चोर तार चुरा कर ले गए थे। तार चोरी होने से बिजली कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button