ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

रतिया रोड पर नाकाबंदी कर पकड़ा; बरामद नशे की कीमत 5 लाख रुपए

फतेहाबाद: हेराेइन के साथ पकड़े गए दोनों युवकों के साथ पुलिस।फतेहाबाद पुलिस ने रविवार को बाइक सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 50.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत 5 लाख के करीब बताई गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 व्यक्ति हेरोइन तस्करी करने का काम करते हैं। फतेहाबाद से हेरोइन लेकर रतिया साइड आ रहे हैं। पुलिस ने रतिया से फतेहाबाद रोड सागर पैलेस भरपूर मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। फतेहाबाद की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। वे सामने पुलिस टीम को देखकर अपनी मोटर साइकिल वापस मोड़ने लगे।पुलिस ने शक के आधार पर मोटर साइकिल रुकवा कर मौके पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर नियम अनुसार तलाशी ली गई। उनके कब्जे से सफेद चिट्ठा हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन का वजन 50.66 ग्राम हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान भरपूर निवासी विजय व कमल कुमार के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।सुरेंद्रा ने बताया कि एक आरोपी सुरेंद्रा ने बताया कि कमल के खिलाफ पहले भी मारपीट सहित अनेक मामले दर्ज है। पुलिस पता रह रही है कि यह नशा कहां से लेकर आए है। आरोपियों ने बताया कि नशा फतेहाबाद से लिया है। मुख्य आरोपी पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि नशा कहां से लेकर आए है।

Related Articles

Back to top button