ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

लखनऊ में बीबीडी कॉलेज की छात्रा की गोली मारकर हत्या।

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में चिनहट थाना क्षेत्र के दयाल रेसीडेंसी के एक मकान में बाबू बनारसी दास (BBD) कॉलेज की छात्रा (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. छात्रा का नाम निष्ठा त्रिपाठी (23) है. निष्ठा BBD कॉलेज से बीकॉम आनर्स कर रही थी. घटना दयाल रेजीडेंसी के एक मकान हुई है. BBD कॉलेज में आयोजित गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम के बाद छात्रा दयाल रेसीडेंसी गई थी. छात्रा दोस्त आदित्य पाठक के कहने पर दयाल रेसीडेंसी स्थित मकान में गई थी. देर रात घर में चली दारु पार्टी के दौरान गोली चलने से छात्रा की मौत हो गई. इस मामल में पुलिस ने आदित्य पाठक और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं छात्रा के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक चिनहट के दयाल रेजीडेंसी अपार्टमेंट के फ्लैट में बुधवार देर रात दारू पार्टी हुई थी. पार्टी के दौरान घर में कई युवा मौजूद थे. किचन में बिखरे सामान को देखकर लग रहा था कि डिनर पार्टी हुई और किसी ने शराब पी. इसी दौरान संदिग्ध हालात में गोली चली और निष्ठा को लगी. साथी गंभीर हालत में निष्ठा को लोहिया अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पर हरदोई से पहुंचे पिता ने चिनहट थाने में निष्ठा के दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. पुलिस के अनुसार हरदोई सदर कोतवाली निवासी संतोष तिवारी की बेटी निष्ठा (23) की मौत हुई है. निष्ठा BBD हॉस्टल छोड़कर दो महीने पहले ही पारस नाथ सिटी में किराए पर रहने लगी थी. बुधवार रात निष्ठा कॉलेज में गणेश उत्सव से अपने दोस्त आदित्य पाठक के साथ दयाल रेजीडेंसी स्थित फ्लैट पर गई थी. जहां पर दोस्तों के साथ पार्टी चल रही थी. इसी दौरान गोली चलने से उसकी मौत हो गई. दोस्त आदित्य पाठक की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की. इसके बाद छात्रा के दोस्त आदित्य और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ हो रही है. वहीं थाने पहुंचे निष्ठा के परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है. निष्ठा के पिता यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक में सीनियर मैनेजर हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button