ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

रेत से भरे डंपर और बस के बीच भीषण भिड़ंत, 17 यात्री घायल, कुछ की हालत गंभीर, 3 मवेशियों की मौत।

बैतूल। बैतूल के सोनाघाटी के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह रेत के डंपर और बस की भीषण भिड़त हो गई. हादसे में 17 यात्री घायल हो गए. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. डंपर व बस की टक्कर के कारण मौके पर तीन मवेशियों की जान चली गई. इस हादसे में बस और डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने किया रेस्क्यू :दुर्घटना स्थल पर चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. इसके साथ ही बस डंपर के चालक का भी रेस्क्यू किया और उन्हें वाहनों से बाहर निकाला. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार यात्री बस आठनेर से भोपाल जा रही थी और डंपर शाहपुर से बैतूल की ओर आ रहा था. यात्रियों ने बताया कि सोनाघाटी के पास हुए इस हादसे में मवेशियों के सड़क पर बैठने के कारण तेज गति से आ रहा डंपर चालक नियंत्रण खो बैठा. डंपर चालक की लापरवाही :बस चालक ने डंपर से बचने का काफी प्रयास किया लेकिन दोनों वाहनों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. बस की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भिड़ंत कितनी खतरनाक थी. इस हादसे में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. जिनका इलाज बैतूल जिला असप्ताल में चल रहा है. डंपर और बस चालक को गंभीर चोटें हैं. दोनों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. इस मामले में कोतवाली टीआई आशीष सिंह पवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डंपर चालक की लापरवाही सामने आई है. मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button