ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के धार जिले में खुदाई के दौरान ढही दीवार, चार मजदूर दबे, 3 की दर्दनाक मौत

*मध्य प्रदेश के धार जिले में खुदाई के दौरान ढही दीवार, चार मजदूर दबे, 3 की दर्दनाक मौत*

सच टाइम्स संवाददाता धार
 धार जिले के कुक्षी में आज निर्माणाधीन मकान के पास एक पुराने मकान की दीवार गिर जाने से तीन मजदूरों की दबने से मौत हो गई. वहींं, एक मजदूर गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए बड़वानी भेजा गया है. इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है.
दीवार ढहने से दबे 4 मजदूर
प्राप्त जानकारी अनुसार, कुक्षी के कचहरी चौक में एक मकान का काम चल रहा था जिसके पास एक पुराना मकान स्थित था. इस दौरान खुदाई के दौरान पुराने मकान की बड़ी दीवार ढह गई जिस में काम कर रहे 4 मजदूर दब गए. मजदूरों की दीवार में दबने की खबर जैसे ही लोगों को लगी तो उन्‍हें दीवार के मलबे में से न‍िकालने के प्रयास शुरू हो गए. मौके पर राहत के ल‍िए टीम पहुंची.
*दम घुटने से मौके पर ही मौत*
इस घटना में तीन मजदूरों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई. वहींं, एक मजदूर को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला गया जिसे उपचार के लिए तुरंत कुक्षी हॉस्पिटल से बड़वानी भेजा गया है.
*इलाके में मच गया हड़कंप*
मृतकों में गोविंद पिता कालू से खेड़ली, राकेश पिता नारायण पलासी और रूप सिंह देवरिया पलासी ग्राम का बताया जा रहा है. वहींं, तेर सिंह पिता भेरु सिंह नामक मजदूर गंभीर घायल है. उसका उपचार जारी है. प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मौके पर मौजूद है. घटना दोपहर 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है. वहीं, उक्त घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.
तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत
कुक्षी एसडीओपी दिलीप बिलवाल ने बताया कि कचोरी चौक के पास निर्माणाधीन मकान के पास की दीवार गिरने से उसमें 4 मजदूर दब गए जिसमें से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. एक घायल को अस्पताल रेफर किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button