ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सोमवार को इंदौर आएगी जन आशीर्वाद यात्रा, बुधवार को शहरी क्षेत्रों में घूमेगी

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा 18 सितंबर को इंदौर पहुंचेगी, लेकिन शहरी इलाकों में यह 20 सितंबर को पहुंचेगी। इस दिन सुबह 9 बजे राऊ विधानसभा स्थित प्रतीक्षा ढाबा से शुरू होकर भोलाराम उस्ताद मार्ग, राजीव गांधी सर्कल, चाणक्यपुरी चौराहा होते हुए दशहरा मैदान पानी की टंकी पर पहुंचेगी।

यह जन आशीर्वाद यात्रा विधानसभा 4 के महूनाका होते हुए बियाबानी, मालगंज, राजमोहल्ला होते हुए अंतिम चौराहा पहुंचेगी। यहां से यह यात्रा एक नंबर विधानसभा में प्रवेश करेगी और गणेशगंज, खजूरी बाजार होते हुए राजवाड़ा जाएगी। यहां से विधानसभा 3 के कृष्णापुरा, गौतमपुरा, रावजी बाजार होते हुए गाड़ी अड्डा पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा विधानसभा पांच के मालवा मिल चौराहा, गोमा की फैल मेन रोड, पंचम की फैल होते हुए नेहरू नगर मेन रोड, गली नंबर पांच पहुंचेगी यहां से विधानसभा 2 में प्रवेश करते हुए जीणमाता मंदिर पाटनीपुरा, साईं मंदिर नंदानगर होते हुए परदेशीपुरा, शिवधाम, सुभाष नगर होते हुए कुलकर्णी नगर चौराहे पर समाप्त होगी।

सेवक की तरह जनता के बीच जा रहे हैं

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा हर पांच वर्ष में चुनाव के पहले जनता के द्वार आशीर्वाद लेने और एक सेवक की भांति अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने जाती है और अगली बार सेवा का मौका देने का आशीर्वाद मांगती है। इस बार भी जन आशीर्वाद के माध्यम से हम पांच वर्ष में हुए विकास कार्यों की जानकारी लेकर जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button