ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

बरगा-राई के जंगल में पेड़ पर लटका मिला केवलारी के युवक का शव

 डिंडौरी। कोतवाली अंतर्गत ग्राम केवलारी निवासी 26 वर्षीय युवक का शव शनिवार की सुबह बरगा-राई के जंगल में पेड़ से सफेद रस्सी से लटका मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।

कल शाम ही डिंडौरी लौटा था, लेकिन घर ग्राम केवलारी नहीं पहुंचा

पुलिस ने बताया कि मृतक ब्रज मोहन मसराम पिता संता सिंह मसराम गुजरात के एक बंदरगाह में सुरक्षा कर्मी के तौर पर कार्यरत था। वह कल शाम ही डिंडौरी लौटा था और अपने घर ग्राम केवलारी नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला है। युवक के पेट मे बंधी एक टी शर्ट में इंग्लिश में पास एक नोट भी लिखा मिला है जिसमे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

युवक ने किसी युवती से प्रेम करने की बात लिखी है

युवक के पास से एक मोबाइल, बैग, वर्दी सहित अन्य सामग्री मिली है। बताया गया कि युवक का नौकरी के लिए चयन वर्ष 2020 में हुआ था। लगभग डेढ़ वर्ष बाद वह अपने घर लौटा था। मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पोस्ट मार्टम के दौरान परिजन सहित ग्रामीण भी मौजूद है।

Related Articles

Back to top button