ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
हरियाणा

अलवर पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर रेवाड़ी भेजी; महिला पर संगीन आरोप

रेवाड़ी: कसौला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।हरियाणा के रेवाड़ी में अलवर के एक युवक को किडनैप कर उसके परिजनों से ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर अलवर जिला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कसौला थाना भेजी है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, अलवर जिले के राजपुरा सिख निवासी इंदू देवी ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसका बेटा प्रवेश योगी बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह फेसबुक जरिए प्रीति नाम की महिला के संपर्क में आया। पीड़िता का कहना है कि प्रीति पहले से शादी शुदा है। आरोप है कि महिला ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खिंचकर उसके मिलने के लिए अपने कमरे पर बुलाया।इंदू देवी ने आरोप लगाया कि पहले उसके बेटे के साथ अवैध संबंध बनाए और फिर उसे अपने पास ही रख लिया। साथ ही धमकी दी उसे झूठे केस में फंसा देगी। साथ ही उसे किसी केस में रेवाड़ी में ही फंसा भी दिया, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। जब वह पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने भी उनकी कोई मदद नहीं की। आरोप है कि महिला अब उनसे सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर उनके बेटे को जान से मारने की धमकियां दे रही है।कुछ कॉल भी महिला की तरफ से कराई गई है, जिसमें पैसों की डिमांड करने के साथ ही उन्हें किसी केस में फंसाने की बात की गई। महिला ने इसकी शिकायत अलवर पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में महिला ने अलवर कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। कोर्ट के आदेश पर अलवर पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज करते हुए जीरो एफआईआर कर कसौला थाना भेजी है।कसौला थाना पुलिस ने भी आरोपी महिला के खिलाफ 384, 506, 365 के तहत केस दर्ज कर लिया है। कसौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें जीरो एफआईआर मिली थी, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button