ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर में कई जगह काम अब भी अधूरे, ऐसी कैसी स्मार्ट सिटी

इंदौर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बड़े गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक बनाई गई सड़क कागजों पर भले ही पूरी हो गई हो लेकिन वास्तविकता यह है कि सड़क पर अब भी कई जगह काम बाकी है। कहीं धर्मस्थल हटाने के नाम पर तो कहीं विवाद की स्थिति बताकर काम रोक दिया गया था। काम करने वाली ठेकेदार कंपनी कामकाज समेटकर यहां रवाना हो चुकी है, ऐसे में सवाल यह है कि बचे हुए काम करेगा कौन क्योंकि निगम पहले ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनी सड़कों के बचे हुए काम करने से अपना पल्ला झटक चुका है।

कम से कम 20 जगह अधूरे हैं काम

बड़े गणपति से कृष्णपुरा छत्री के बीच कम से कम 20 ऐसी जगह हैं, जहां सड़क का काम अधूरा है। कहीं-कहीं तो कंपनी ने सड़क बनाई ही नहीं है। कहीं अतिक्रमण बताकर तो कहीं धर्मस्थल की आड़ लेकर काम रोका गया था। यह मिश्रित क्षेत्र है। यानी यहां आवासीय और व्यवसायिक दोनों तरह के मकान हैं। ऐसे में काम अधूरा होने से रहवासी और व्यापारी दोनों परेशान हो रहे हैं।

समन्वय की कमी की वजह से हुई गड़बड़ी

स्मार्ट सिटी कंपनी और नगर निगम के बीच समन्वय की कमी का असर इस सड़क पर साफ देखा जा सकता है। दरअसल अतिक्रमणरोधी कार्रवाई नगर निगम को करना थी जबकि निर्माण कंपनी की जिम्मेदारी थी लेकिन निगम और कंपनी की आपसी खींचतान के चलते कई जगह ऐसे ही छोड़ दी गई।

न पेवर लगाए न सड़क बनाई

ठेकेदार कंपनी को पूरी सड़क पर पैदल आने-जाने वालों के लिए बनाए फुटपाथ पर पेवर लगाना थे, लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया। बड़ा गणपति से राजवाड़ा के बीच ही कई जगह है जहां कंपनी ने काम अधूरा छोड़ा है। इसी तरह मल्हारगंज क्षेत्र के आसपास कुछ जगह सड़क ही नहीं बनाई गई। इधर स्मार्ट सिटी कंपनी के सीइओ दिव्यांक सिंह भी स्वीकारते हैं कि कुछ जगह काम अब भी अधूरा है। उनका कहना है कि कंपनी ने वर्षाकाल के बाद बचे हुए काम करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button