ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
पंजाब

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबियों को मारने की बना रहे थे प्लानिंग, 4 पिस्टल रिकवर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के विरोधी हैप्पी जट्‌ट ग्रुप के चार शूटरों को रूरल पुलिस ने पकड़ा। पकड़े गए चारों आरोपियों में से तीन को पुलिस ने प्लानिंग के साथ पकड़ा, जबकि एक ने डर कर खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया।पुलिस ने चारों से चार पिस्टल भी रिकवर कर लिए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी जग्गू गैंग के दो सदस्यों को मारने की प्लानिंग बना रहे थे।अमृतसर रूरल पुलिस के एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीमों को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद रेड करके सबसे पहले प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभा, गुरदीप सिंह उर्फ गीता को गांव जंडिया और प्रितपाल सिंह उर्फ पप्पू को वेरोवाल से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारियों को देखते डर कर जंडियाला गुरु निवासी मन्नी उर्फ डडी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से 32 बोर और एक से 30 बोर का पिस्टल मिला है।आरोपियों पर 16 आपराधिक मामले दर्जएसएसपी रूरल ने बताया कि हैप्पी जट्ट गैंग पर पंजाब के विभिन्न थानों में कुल 18 मामले दर्ज हैं। जिनमं तीन मर्डर के मामले हैं। अन्य मामले वसूली, लूट आदि के दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जानकारी दी कि आरोपी जग्गू भगवानपुरिया के दो साथियों को मारने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।आरोपियों से पकड़े गए हथियार।एमपी से आए थे हथियारपुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों को यह हथियार मध्य प्रदेश के इंदौर से डिलीवर हुए थे। पुलिस ने हथियारों की खेप पंजाब में लाने वाले आरोपी का पता लगा लिया है, जल्द ही आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button