ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

जन्मदिन पर महाकाल की शरण में पहुंचे अक्षय कुमार, शिखर धवन ने भी लिया आशीर्वाद

उज्जैन। आज 9 सितंबर को बाबा महाकाल की शरण में अभिनेता अक्षय कुमार और क्रिकेटर शिखर धवन पहुंचे। एक साथ महाकाल के दरबार में पहुंचे सेलिब्रिटी ने भस्मारती में हिस्सा लिया। महाकाल मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार के साथ बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका भी पहुंचे थे।

जन्मदिन पर बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

 गौरतलब है कि आज अक्षय कुमार का जन्मदिन भी है। इस मौके पर वह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने देश की तरक्की की कामना की है। बता दें अक्षय ने OMG2 की शूटिंग के बाद उन्होंने फिर से उज्जैन आने का वादा किया था।

भस्म आरती में हुए शामिल

अक्षय शनिवार देर रात दो बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां वो धोती-कुरते में दिखे और भस्म आरती दर्शन किए। आरती के दौरान अक्षय भक्ति में डूबे दिखे। उन्होंने आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज की सफलता के लिए प्रार्थना भी की। उनके साथ शिखर धवन भी बैठे थे।

Related Articles

Back to top button