ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

सो रहे बेटा-बहू पर पेट्रोल छिड़क शख्स ने लगाई आग, 12 साल के पोते को भी नहीं बख्शा…सभी की हालत गंभीर

त्रिशूर जिले में एक व्यक्ति ने अपने बेटे, बहू और पोते के सोते समय घर में आग लगाकर कथित तौर पर उनकी हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी जॉनसन ने बुधवार देर रात एक कमरे के अंदर पेट्रोल छिड़क दिया, जिसमें उसका बेटा, बहू और पोता सो रहे थे और फिर आग लगा दी। घटना मन्नुथी थाने के अंतर्गत चिराकाकोडे में हुई। 38 वर्षीय जोजी, उसकी पत्नी लिजी और 12 साल के बेटे की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें एर्नाकुलम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि आग में आरोपी जॉनसन भी झुलस गया और त्रिशूर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। एर्नाकुलम मेडिकल सेंटर में परिवार के झुलसे सदस्यों का इलाज किया जा रहा है। मेडिकल सेंटर के एक प्रवक्ता ने कहा कि जोजी और उनका बेटा 90 प्रतिशत झुलस गया है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक झुलसी लिजी की हालत भी गंभीर है। पुलिस ने कहा कि संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Related Articles

Back to top button