ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पूर्व लश्कर कमांडर अकरम गाजी की हत्या

गाजी के बारे में कहा जाता है कि वह 2018 से 2020 तक लश्कर में भर्ती सेल का हेड रहा। वह भारत विरोधी भाषण देकर युवाओं को भड़काता था।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  1. पाकिस्तान में भी सुरक्षित नहीं भारत के दुश्मन
  2. अब अकरम गाजी की खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हत्या
  3. 2018-20 तक गाजी लश्कर से जुड़ा था

एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले लश्कर के पूर्व कमांडर अकरम खान को गोली मार दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने इस साजिश को अंजाम दिया।

अकरम खान को पाकिस्तान में लोग अकरम गाजी के नाम से भी जानते हैं। यह घटनाक्रम गुरुवार है जब अरकम गाजी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में आया था।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के हवाले यह दावा किया गया है। गाजी के बारे में कहा जाता है कि वह 2018 से 2020 तक लश्कर में भर्ती सेल का हेड रहा। वह भारत विरोधी भाषण देकर युवाओं को भड़काता था।

कश्मीर में आतंकी हमले करने के लिए युवाओं को तैयार करने में भी उसकी भूमिका रही है।

भारत विरोधी अब पाकिस्तान में भी महफूज नहीं

में भी सुरक्षित नहीं है। एक-एक कर सामने आ रही घटनाएं तो इसी ओर इशारा करती हैं।

इसी साल अक्टूबर में पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर का रहने वाला था और भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक था। शाहिद ही 2 016 में पठानकोट एयरबेस में घुसने वाले चार आतंकवादियों का हैंडलर था।

इससे पहले सितंबर में अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में अल-कुदुस मस्जिद के अंदर लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकवादी की पहचान रियाज अहमद उर्फ ​​अबू कासिम के रूप में हुई थी।

Related Articles

Back to top button