ब्रेकिंग
मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ...
मध्यप्रदेश

मवेशी भगाने को लेकर हुए गोलीकांड में 5 की मौत, 6 घायल, मरने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल

दतिया। धान के खेत में मवेशी घुस जाने के विवाद पर बुधवार सुबह पाल और दांगी समाज के लोगों के बीच गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। जिनमें दांगी समाज के पिता-पुत्र और भाई के अलावा दूसरे पक्ष पाल समाज के दो लोगों शामिल हैं। जबकि 6 लोग घायल हैं।

दो दिन पहले हुआ था विवाद

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रेंडा में दो दिन पहले प्रकाश दांगी के परिवार का गांव के ही प्रीतम पाल के परिवार से धान के खेत में मवेशी घुस जाने को लेकर विवाद हुआ था।

थाने में आवेदन भी दिया था

इस मामले को लेकर थाने में दोनों पक्षों की ओर से आवेदन भी दिया गया था। जिसे लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की थी। इसी विवाद को लेकर बुधवार सुबह दांगी और पाल समाज के लोगों के बीच राजीनामे के लिए गांव के बुर्जुगों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई थी।

पंचायत में बढ़ा विवाद और हुई फायरिंग

पंचायत में विवाद बढ़ गया और बंदूक और अन्य हथियार लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक खूनी संघर्ष और गोलीबारी में प्रकाश दांगी पुत्र भैयालाल, उसके पुत्र सुरेंद्र दांगी एवं भाई रामनरेश दांगी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से राजेंद्र पाल पुत्र प्रीतम पाल और राघवेंद्र पाल पुत्र ठाकुर दास पाल की मौत हुई है।

गांव पुलिस छावनी में तब्दील

घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। ज्ञान सिंह पुत्र लालाराम पाल, ठाकुरदास पुत्र रामचरण पाल, मुकेश पुत्र सिरनाम पाल सहित 6 घायलों को भी उपचार के लिए वाहन से अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

50 लोगों को हिरासत में ल‍िया

दतिया गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का विधानसभा क्षेत्र है। घटना के समय वह समीप के जिले शिवपुरी में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने गए थे। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में 50 लोगों को हिरासत में लिया है।

Related Articles

Back to top button