ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
हरियाणा

कड़कड़ाती ठंड में नंगे बदन कांग्रेसियों ने किया डांस

करनाल। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भीषण ठंड और कोहरे के बावजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का नंगे बदन डांस खूब वायरल हो रहा है। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में दूसरा चरण चल रहा है। इस दौरान बैंड बाजे की धुन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डांस किया। उत्तर प्रदेश में चलने के बाद भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में दूसरे चरण में चल रही है। इस दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता बस के ऊपर चढ़कर डांस करते हुए दिखाई दिए। बड़ी बात ये है कि इस दौरान उन्होंने शर्ट नहीं पहनी। दरअसल पूरी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी केवल एक टी शर्ट में ही चल रहे हैं। इस दौरान लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि इतनी भीषण ठंड में कोई व्यक्ति एक टीशर्ट में बाहर कैसे टहल सकता है। राहुल गांधी को ठंड क्यों नहीं लगती इस बात को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म रहा। बस पर डांस कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े कुछ लोगों के हाथों में कांग्रेसी नेताओं के नाम के पोस्टर भी हैं। डांस के साथ-साथ कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता उठक-बैठक भी लगाए। उत्तर प्रदेश से निकलने के बाद भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर हरियाणा पहुंची है। भीषण ठंड में करनाल पहुंची इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे काफिले में लोगों के डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में चल चुकी है।

Related Articles

Back to top button