ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि हुई तय, 22 जनवरी को गर्भगृह में होंगे विराजमान

 अयोध्या में राम मंद‍िर के गर्भगृह में अगले साल 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।  मंद‍िर के भूतल का 80 प्रतिशत निर्माण हो चुका है। राम मंदिर का निर्माण 2025 तक पूर्ण होगा। खबर यह भी है कि पीएम मोदी 22 जनवरी को रामनगरी आ सकते हैं। हालांक‍ि इसकी अभी तक आधि‍कार‍िक पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है।

अयोध्या में 5 दिन के लिए 4000 कमरे बुक
आपको बता दें कि अगले साल 22 जनवरी को  रामलला भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश के लोग पहुंचेंगे। ऐसे में शहर के अधिकांश होटल और धर्मशाला के कमरे फुल हो गए हैं। 20 से 24 जनवरी यानी 5 दिन के लिए कमरे बुक हैं। होटल और धर्मशालाओं से जुड़े लोगों का कहना है कि अयोध्या में करीब 4000 कमरे बुक हो चुके हैं।

राम मंद‍िर के तीनों तल पर कुल 392 स्तंभ होंगे प्रयुक्‍त 
राम मंदिर में तीनों तल पर कुल 392 स्तंभ प्रयुक्त होने हैं और प्रत्येक स्तंभ पर शुभता, कला एवं भव्यता की पर्याय यक्ष-यक्षिणियों और कुछ चुनिंदा देवी-देवताओं की मूर्तियां उत्कीर्ण की जानी हैं।

भूतल में प्रयुक्त हुए हैं 166 स्‍तंभ 
भूतल में 166 स्तंभ प्रयुक्त हुए हैं और अपनी जगह पर स्थापित होने के बाद से इन स्तंभों पर मूर्तियां उत्कीर्ण किए जाने का काम चल रहा है। अभी यह काम शुरुआती दौर में है, लेक‍िन 200 से अधिक विशेषज्ञ शिल्पियों के प्रयास से नवंबर तक भूतल के सभी स्तंभों को मूर्तियों से युक्त किए जाने की योजना है। भूतल के फर्श की निर्माण योजना को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसी माह फर्श निर्माण भी शुरू किए जाने की तैयारी

Related Articles

Back to top button