ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

‘जवान’ की आंधी के बीच टिकी हुई है ‘गदर 2’, इस ब्लॉकबस्टर मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड

सनी देओल की सुपरहिट फिल्म गदर 2 को रिलीज हुए जल्द ही एक महीने होने वाले हैं। इतना समय होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस टिकी हुई है। 22 सालों के बाद लौटी तारा और सकीना की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के दिन से ही शानदार कमाई करना शुरू कर दिया था। एक के बाद एक गदर 2 ने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हुई है। इस फिल्म का असर गदर 2 की कमाई पर साफ देखने को मिल रहा है।

बाहुबली 2 को भी छोड़ा पीछे

जवान की रिलीज के पहले ‘गदर 2’ ने सिंगल डे पर सबसे कम कमाई करते हुए 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिस दिन जवान रिलीज हुई, उस दिन ‘गदर 2’ की कमाई घटकर 1.08 करोड़ पर पहुंची। पहली बार है, जब सनी की इस फिल्म ने इतना कम कलेक्शन किया हो। शुक्रवार को भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। गदर 2 की टोटल कमाई 511 करोड़ हो गई है। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई अब काफी कम हो गई है। गिरते कलेक्शन के बावजूद सनी देओल की गदर 2 ने प्रभास की सुपरहिट फिल्म बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

पठान के रिकॉर्ड से कुछ ही दूर गदर 2

वहीं, शाहरुख खान की फिल्म पठान के रिकॉर्ड को तोड़ने में गदर 2 सिर्फ 14 करोड़ पीछे है। इसी के साथ गदर 2 अमीषा पटेल की करियर की तीसरी ब्लाॅकबस्टर फिल्म बन गई है। इससे पहले ‘गदर एक प्रेम कथा’ और ‘कहो ना प्यार है’ उनकी हिट फिल्में हैं। बता दें कि गदर फिल्म को भी दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। रिलीज के पहले ही दर्शकों में गदर 2 के लिए जबरदस्त क्रेज था। तारा और सकीना की केमिस्ट्री फिर से बड़े पर्दे पर देख दर्शक काफी खुश हुए हैं।

Related Articles

Back to top button