ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
ग्वालियर

आर्यिका आर्षमती माता जी के सानिध्य में प्रतिभाशाली जैन छात्र छात्राओं का महाकुम्भ 13 नबम्बर को, चयनित छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान

ग्वालियर– देशभर के जैन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का महाकुम्भ 13 नवम्बर को ग्वालियर में होने जा रहा है। गुरुमां गणिनी आर्यिका आर्यमति माताजी की संघस्थ बहिन कंचन दीदी द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार सम्पूर्ण भारत के जैन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्ञानार्ष भक्त परिवार द्वारा आचार्य ज्ञानसागर अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 12 एवं 13 नवम्बर को ग्वालियर में होने जा रहा है ।परमपूज्य गुरुदेव सराकोद्धारक समाधिस्थ आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से विगत 21 वर्षों से समाज की प्रतिभाओं का यह सम्मान निरन्तर हो रहा है
गुरुदेव की समाधि के पश्चात उनकी परम प्रभावक शिष्या गुरुमां गणिनी आर्यिका श्री आर्षमती माताजी ने प्रतिभा सम्मान की परम्परा को निरन्तर जारी रखने का संकल्प लिया है इसी के तहत माताजी के पावन निर्देशन में गतवर्ष
प्रथम सम्मान समारोह का आयोजन सिहोनियाँ जी में किया गया था अब इस वर्ष यह आयोजन12- 13 नवम्बर को अटल विहारी वाजपेयी सभागार (जीवाजी विश्वविद्यालय) ग्वालियर में होने जा रहे कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुनील जैन मोना जनरेटर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में जैन समाज की लगभग 500 उन प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंको से उत्तीर्ण की हो अथवा किसी प्रशासनिक सेवा में या उच्च शिक्षा हेतु सिलेक्ट हुआ हो अथवा किसी भी क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि हासिल की हो । दो दिवसीय सम्मान समारोह के दौरान प्रथम दिन 12 नवम्बर को देश के ख्याति प्राप्त काउंसिलर रीतेश जैन गाजियाबाद काउंसलिंग के माध्यम से बच्चों को मोटिवेट करेंगे। इस दौरान वह उच्च शिक्षा हेतु बच्चों को महत्वपूर्ण टिप्स देकर उनकी शंकाओं का समाधान करेंगे। रविवार 13 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में सम्मिलित होने वाले समस्त चयनित छात्र-छात्राओं एवं उनके साथ आने वाले एक अभिभावक को आने-जाने के मार्ग व्यय सहित आवास एवं भोजन आदि सभी सुविधाएं ज्ञानार्ष भक्त परिवार एवं ज्ञानार्ष वर्षायोग समिति मुरार द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही प्रत्येक छात्र को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, डायरी, पैन, शील्ड, पदक, बैग प्रदानकर सम्मानित किया जाएगा आयोजन के अध्यक्ष महेश जैन बंगाली सहित सोनू जैन वराहना वालों ने जैन समाज के लोगों से कार्यक्रम में पधारने की अपील की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button