ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

लोकमाता देवी अहिल्याबाई की पालकी में आएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इंदौर। लोकमाता देवी अहिल्या की पुण्यतिथि पर 15 सितंबर को निकलने वाली पालकी यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। उन्होंने इसकी सहमति बुधवार को अहिल्योत्सव समिति को दे दी है। उनके आगमन को देखते हुए समिति ने कार्यक्रम में कुछ फेरबदल भी किया है।

देवी अहिल्या की पालकी हमेशा की तरह गांधी हाल से राजवाड़ा तक निकलेगी, लेकिन कार्यक्रम रवींद्र नाट्यगृह में होगा। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने बताया कि योगी आदित्यनाथ से चर्चा हुई है, उन्होने मौखिक सहमति दी है। समिति देवी अहिल्याबाई होलकर की 228वीं पुण्यतिथि 13 सितंबर को मनाएगी।

उत्सव संयोजक सुधीर देड़गे ने बताया कि समिति की बैठक में योगी आदित्यनाथ के आने की जानकारी सुमित्रा महाजन ने दी है। समिति ने आयोजन के आमंत्रण पत्र भी छपवा लिए थे, लेकिन अब नए सिरे से आमंत्रण पत्र प्रकाशित कराए जा रहे हैं।

अहिल्याबाई ने पूरे भारत को जोड़ने का काम किया : महाजन

देवी अहिल्याबाई ने पूरे भारत को जोड़ने का काम किया है। हमें भी चाहिए कि हम इस उत्सव को पूरे इंदौर के जन-जन का उत्सव मनाएं। अहिल्या उत्सव इंदौर का सामाजिक उत्सव नहीं है, यह इंदौर की आम जनता का उत्सव है।

यह बात पूर्व लोक सभा स्पीकर एवं देवी अहिल्या उत्सव समिति की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने समिति द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। हिंदी साहित्य समिति के सभागार में आयोजित बैठक में महाजन ने कहा कि 13 सितंबर को होने वाले इस आयोजन में समाज के सभी वर्ग शामिल हों इसका प्रयास करना चाहिए। समिति यह पुण्यतिथि महोत्सव गत 108 वर्षों से मना रही है। बाहर के लोग जब इंदौर आते हैं तो पूछते हैं कि देवी अहिल्या बाई के बारे में यहां देखने को क्या है। अब शासन ने जमीन दे दी है और हम शीघ्र ही वहां भव्य समारक बनाने की योजना पर कार्य कर रहे हैं।

आयोजन संयोजक सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि पालकी यात्रा के दौरान सभी मंच सड़क के एक तरफ लगाए जाएंगे। शोर करने वाले डीजे यात्रा में शामिल नहीं होंगे। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मां अहिल्या की सोच देश की अखंडता से जुडी हुई थी। यह हर वर्ग का उत्सव है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा ने कहा कि यह किसी पार्टी का नहीं बल्कि इंदौर के जन जन का आयोजन है। आयोजन के मीडिया प्रभारी रामस्वरूप मूंदड़ा ने भी बैठक में संबोधित किया। बैठक में अशोक डागा, मालासिंह ठाकुर, सुधीर देड़गे, ज्योति तोमर, सुदर्शन गुप्ता, पिंटू जोशी, अनिल भंडारी, योगेश गेंदर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button