ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना: आंधी हल्की बारिश तेज हवा से शहरवासियों को गर्मी से मिली राहत।

मुरैना में शनिवार की सुबह आसमान में काले बादल छा गए। बादल छाने के बाद के तेज हवा चलने लगी। तेज हवा जब थमी तो बारिश की बूंदे पड़ने लगी। इससे शहर का मौसम सुहावना हो गया तथा शहर वासियों ने बीते दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से राहत की सांस ली। बता दें, कि बीते कुछ दिनों से शहर का मौसम बहुत गर्म था। तेज धूप व गर्मी के कारण तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था। लोगों का गर्मी की वजह से हाल-बेहाल था। हालत यह हो गई थी कि सुबह 8 बजे से ही तेज धूप पड़ना शुरु हो जाती थी। जिसकी वजह से दोपहर 12 बजे के बाद लोग घरों से बाहर निकलने में कोताही बरतने लगे थे। परिणामस्वरुप सड़कों पर आवा-गमन भी बहुत कम हो गया था। गर्म हवा ने किया हाल-बेहाल बीते दिनों में शहर में लू चलने लगी थी। गर्म हवा के कारण लोग परेशान थे। गांव हो या शहर सभी जगह तेज लू चलने से लोग बीमार पड़ने लगे थे, जिसके कारण अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में यकायक इजाफा हो गया था। बारिष का बेसब्री से इंतजार शहर वासियों को बारिष का बेसब्री से इंतजार है लेकिन अभी नौतपा भी नहीं हुए हैं जिसके कारण उन्हें लग रहा है कि कहीं ऐसा न हो कि बारिश के सीजन में उन्हें बारिश से वंचित न रह जाना पड़े। नौतपे में आंधी-पानी का सीधा असर जुलाई-अगस्त में होने वाली बारिष पर पड़ता है, अगर बारिश नहीं हुई तो किसानों की फसल खराब हो सकती है। फिलहाल शहर का मौसम सुहावना है तथा शहरवासी इस ठंडे मौसम का आनंद ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button