ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

रूला देगी पत्नी पर जुल्म की दास्तां, कुएं में धकेलकर रस्सी पर लटकाए रखा, डूबे न लेकिन तड़पती रहे, क्रूर पति बनाता रहा वीडियो

 राजस्थान में गर्भवती पत्नी को नग्न कर घुमाने का मामला अभी थमा नहीं कि अब मध्यप्रदेश के नीमच में एक महिला पर अत्याचार की रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया। दहेज के चलते एक क्रूर पति ने अपनी पत्नी को तड़पाने के लिए उसे कुएं में धकेल रस्सी पर लटका दिया ताकि वह डूबे न लेकिन तड़पती रहे। इतना ही नहीं इस पूरी घटना के क्रुर पति खुद वीडियो से रिकाॅर्ड करता रहा जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 घटना जावद थाना इलाके के किरखेड़ा की है। जानकारी के मुताबिक, गांव में रहने वाले राकेश कीर की शादी 3 साल पहले राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की निवासी उषा के साथ हुई ती। शादी के बाद से ही रामचंद्र अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा और की बार मारपीट भी की।  इस बीच  करीब दस दिन पहले पति ने क्रूरता और बर्बरता की हदें पार करते हुए पत्नी को कुएं में लटका दिया। महिला पानी से भरे कुएं के अंदर से करहाती रही और पति की मिन्नतें करती रही कि मुझे बाहर निकाल लो.. लेकिन हैवान पति का दिल नहीं पसीजा और उसकी  एक नहीं सुनी।

इस मामले का जब परिजनों को पता चला तब उन्होंने  हस्तक्षेप के बाद महिला को बाहर निकाला और बाद में पीड़िता ने अपने मायके जाकर इसकी शिकायत की। जिसके बाद जावद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।  पलिस ने अब आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने के मामले में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है वहीं अब आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button