ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना: नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसा, टूंडला के एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर घायल

मुरैना। जिला मुख्यालय के निकट नेशनल हाईवे-44 पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सरायछोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार इको वैन सड़क पार कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस भीषण भिड़ंत में वैन सवार एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। दर्शन के लिए जा रहा था परिवार प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के टूंडला निवासी जैन परिवार इको वैन में सवार होकर दतिया स्थित प्रसिद्ध सोनागिर जैन मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। जैसे ही उनकी कार सरायछोला गांव के पास पहुंची, तभी अचानक सामने से रोड क्रॉस कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। घायलों की पहचान दीपा जैन, प्रशांत जैन, संतोष कुमारी, अर्जुन जैन, प्रकाश जैन, पुष्पा जैन, ऋचा जैन और द्रव्य जैन के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी सरायछोला थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि दुर्घटना वैन की अत्यधिक गति के कारण हुई या ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button