ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
विदेश

पाकिस्तान में बिजली का रेट पहुंचा 50 रुपये यूनिट के पार, इसके खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर एफआइआर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में लगातार बढ़ रही महंगाई के बाद अब बिजली के बिल ने लोगों को बेहाल कर दिया है। यहां बिजली का रेट 50 रुपये यूनिट के पार हो गया है। बिजली की बढ़ती दरों के खिलाफ इस्लामाबाद में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहां बिजली की दर अब 50 रुपये के पार हो गई है। उधर आटा-दाल सहित अन्य जरूरी सामानों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई से परेशान लोगों को जब बड़ा बिजली बिल मिले तो वे इसके खिलाफ सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गोजरा में पुलिस ने बिजली बिल के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 158 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।

व्यापारियों ने दी 2 सितंबर को हड़ताल की चेतावनी

जानकारी के मुताबिक बिजली बिल बढ़ने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गोजरा और टोबा टेक सिंह इंटरचेंट के बीच रास्ता रोक दिया था। सभी सरकार ने बिजली की रेट को कम करने की मांग कर रहे थे। उधर पाकिस्तान में व्यापारियों ने बढ़े बिजली बिल के खिलाफ 2 सितंबर को हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली के बिलों में आग लगा दी।

पुलिस ने कई धाराओं में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया

पाकिस्तान में बार एसोसिएशन और सरगोधा चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने एक साथ रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हो गए। इसके साथ ही राजनीतिक दल भी बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, पीपीपी के नेताओं ने भी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान पुलिस ने कई धाराओं में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button