ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह मेदांता अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह से वर्तमान सीएम भूपेश बघेल ने बातचीत की है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। पैर की एक छोटी सर्जरी के लिए वो 3 दिन पहले ही दिल्ली गए थे। डॉ. रमन सिंह को लंबे समय से दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर्स ने इसी वजह से सर्जरी की सलाह डॉक्टर रमन सिंह को दी थी।

सोमवार की शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन कॉल के जरिए डॉ रमन सिंह का हालचाल लिया । उन्होंने रमन सिंह को कॉल करके पूछा तबीयत कैसी है, डॉक्टर साहब… दूसरी तरफ से डॉक्टर रमन सिंह ने हाल चाल ठीक होने की जानकारी दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा कि मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

अचानक दिल्ली जाने की वजह से छत्तीसगढ़ में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। डॉक्टर रमन सिंह का पहले से कोई विशेष कार्यक्रम दिल्ली जाने का तय नहीं था । मगर वह अचानक चिकित्सीय सलाह के बाद दिल्ली निकल पड़े। इसे लेकर प्रदेश में कई तरह की सियासी चर्चाएं शुरू हो गई थीं।।

Related Articles

Back to top button