ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बड़वानी जिले में हादसा, वाहन को धक्‍का लगा रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन लोगों की मौत

बड़वानी। ठीकरी के समीप एबी रोड क्रमांक 3 पर बायपास से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 39 जी 3959 को पीछे से टक्कर मार दी।कुछ लोगों के अनुसार टक्‍कर ट्रक ने मारी। हादसे में सुनील गोविंद निवासी उपला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल छह लोगों को 108 की सहायता से ठीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। घटना गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि की है। मृतक सुनील का ठीकरी में पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंपा है। ठीकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। वाहन में कुल 9 लोग सवार थे। दो लोगों को मामूली चोट आई। बताया जाता है कि वाहन खराब होने की वजह से ये लोग वाहन में धक्‍का लगा रहे थे। कुछ प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि टक्‍कर के बाद मौके पर ही मृत लोगों के शरीर के अवशेष सड़क पर यहां-वहां बिखर गए थे। घटना देर रात हुई। इस वजह से बचाव कार्य में भी लोगों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा।

ये हैं मृतक

01.सुनिल पिता गोविंद 35 वर्ष निवासी उपला पलसूद

02.विजय पिता शंकर 32 वर्ष निवासी दानोद

03.राजेश पिता बाबूलाल 25 वर्ष रामपुरा पानसेमल

ये हुए घायल

01.आनंद पिता सूरज सिंह उम्र 42 साल निवासी जलगुन

02.जगदीश पिता मुन्ना उम्र 22 साल निवासी रामपुरा पानसेमल

03.कृष्णा पिता जयराम उम्र 20 साल रामपुरा पानसेमल

04.सुरेश पिता मुन्ना उम्र 32 साल निवासी रामपुरा पानसेमल

05.गबरू पिता हरिराम उम्र 50 साल निवासी दानोद पानसेमल

06.पंकज पिता सुरेश उम्र 25 साल निवासी रामपुरा पानसेमल

Related Articles

Back to top button