ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इन्दौर के SASSY CAFE को पुलिस का खुला समर्थन अब कलेक्टर से आम नागरिक को उम्मीद , इंदौर की संस्कृति नही बिगड़े

इंदौर। मुंबई की तर्ज पर इंदौर में एक ऐसा कैफे चल रहा है, जो रातभर लड़के- लड़कियों से सरोबार रहता है। इंदौर के नियम अनुसार रात 11 बजे 56 दुकान सहित शहर की अन्य चौपटिया भी लगभग बंद हो जाती है, तो वही सराफा के साथ भंवरकुआ के नजदीक कुछ जगह नाइट कल्चर के तहत केवल रात 2 तक ही अनुमति शासन – प्रशासन से मिली है।

इसी के ठीक विपरीत आज हम ऐसे कैफे का खुलासा करने जा रहे है, जो सुबह 6 बजे तक गुलजार रहता है। विजयनगर स्थित वृंदावन रेस्टोरेंट के समीप SASSY नाम का यह CAFE खुलेआम नियमो की धज्जियां उड़ाकर मालवा की संस्कृति को धूमिल कर रहा है।दरअसल इस कैफे में लड़के लड़कियां सीधे पब से निकलने के बाद शराब पीकर इसी कैफे पर सुबह 6 बजे तक बैठे नजर आते है। मिली जानकारी के अनुसार रात में यह कैफे लड़के लड़कियों को पर्सनली टेबल भी देते है, जहां पर सारी हदें भी पार कर दी जाती है। कैफे के आड़ में यह युवाओं इस कदर अय्याशी करते है, मानो उन्हें यह सब करने की खुली आजादी दी गई हो।

यह कैफे इंदौर में इस तरह से कैसे चल रहा है ? यह सोचने योग्य है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की 100 डायल के साथ विजयनगर थाने की पुलिस से बड़ी सेटिंग के चलते यह कैफे संचालित किया जा रहा है। संचालक महेश मंगवानी अपनी मनमर्जी और रूपयो के बल पर शासन प्रशासन को भी ठेंगा दिखा रहा है। यह कैफे इंदौर के लिए अब एक किसी चुनौती से कम नजर नही आ रहा है। इसके पीछे राजनीतिक संबंध के साथ भारीभरकम साठगाठ भी नजर आ रही है।

आपके माध्यम से जानकारी मिल रही है, कि इस तरह से कोई कैफे चल रहा है। नियमो के खिलाफ जाकर कोई भी कैफे संचालित नहीं किया जा सकता है। कुछ भी गलत पाया गया ,तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button