ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

खुद पर दर्ज हुई एफआइआर पर बोले प्रियांक खरगे- मुझे कोई परवाह नहीं

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के समर्थन में बयान देने वाले कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे के खिलाफ उत्तर प्रदेश के रामपुर में एफआइआर दज की गई है। इस मामले में प्रियांक ने कहा कि मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है, वो जो भी चाहें कर सकते हैं। मेरा बयान स्पष्ट है, यह किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है।

मंत्री खरगे ने आगे कहा कि उदयनिधि स्टालिन और मैंने कहा था, जो भी धर्म लोगों में समानता नहीं करता, वह धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि “संविधान ही मेरा धर्म है। अगर उत्तर प्रदेश में इसको लेकर कुछ समस्या है, तो लगता है कि यह मेरी समस्या नहीं है। जो भी आगे करना होगा हम करेंगे।”

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

जानकारी के मुताबिक रामपुर के सिविल लाइन कोतवाली थाने में दोनों मंत्रियों पर धारा 153 ए व 295 ए के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। अधिवक्ता हर्ष गुप्ता और राम लोधी ने उदयनिधि स्टालिन और प्रियांक खरगे के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है।

इस मामले में अधिवक्ताओं ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन ने 4 सितंबर को सनातन धर्म की तुलना कोरोना और मलेरिया से करने के बाद इसे समाप्त कर देने की बात कही थी। स्टालिन के समर्थन में प्रियांक खरगे ने बयान दिया था। पुलिस ने अधिवक्ताओं की शिकायत के बाद दोनों मंत्रियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।

Related Articles

Back to top button