ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

सोने की कीमत 160 रुपये तो चांदी की कीमत 1 हजार रुपये गिरी, जानिए क्या है रेट

नई दिल्ली। देशभर के सराफा बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी के रेट में गिरावट आई है। 24 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम का रेट 160 रुपये घटकर 60,160 रुपये पर पहुंच गया। एक दिन पहले ये 60,320 रुपये पर था। 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम का रेट 55,150 रुपये पहुंच गया है। सराफा बाजारों में चांदी के रेट में भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। अब चांदी एक हजार रुपये घटकर 75,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

देश के बड़े शहरों के सराफा बाजारों में सोने और चांदी का रेट

 दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 60,310 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 55,300 रुपये रहा

मुंबई सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 60,160 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 55,150 रुपये रहा

– कोलकाता के सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 60,160 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 55,150 रुपये रहा

– चेन्नई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का रेट 60,490 रुपये, वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट 55,450 रुपये रहा

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के रेट में आई गिरावट

सोने और चांदी के रेट में अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। सोने का रेट 0.21 % घटकर 1,962.90 डालर प्रति औंस के रेट पर पहुंच गया। वहीं चांदी 2.33% गिरकर 23.99 डालर प्रति औंस के रेट पहुंच गई है। अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों को लेकर लिया गया फैसला सोने की कीमतों पर प्रभाव डालेगा।

Related Articles

Back to top button