ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

रत और आस्ट्रेलिया की मेजबानी को तैयार इंदौर का होलकर स्टेडियम, हरे कालीन से आ रहा नजर

इंदौर। इंदौर का होलकर स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दावत के लिए सजकर तैयार हो चुका है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 24 सितंबर को वनडे मैच खेला जाएगा। यह होलकर स्टेडियम में खेला जाने वाला सातवां अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच होगा। मैदान को खूबसूरत बनाने के लिए घास को सीधी पट्टियों में काटकर डिजाइन तैयार की गई है।

एमपीसीए के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रोहित पंडित ने बताया कि हमारी तैयारियां अंतिम चरणों में है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ड्रेसिंग रूम को बड़ा किया गया है। प्रसारण टीम के लिए भी स्थान का विस्तार हुआ है। क्यूरेटर का केबिन अब साउथ ईस्ट गैलरी की ओर शिफ्ट किया गया है। वर्तमान में स्टेडियम की दर्शक क्षमता 27 हजार दर्शकों की है, लेकिन स्टेडियम में हुए निर्माण कार्यों के चलते करीब 500 सीटें कम हुई हैं।

नए क्यूरेटर की पहली परीक्षा

होलकर स्टेडियम में होने वाला मैच एमपीसीए के नए मुख्य क्यूरेटर मनोहर जामले की भी परीक्षा होगी। हाल ही में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, विकेट तैयार करने का उन्हें लंबा अनुभव है। जामले ने बताया कि यह मेरी पहली बड़ी जिम्मेदारी है। वर्ष 2006 में होलकर स्टेडियम में हुए पहले अंतरराष्ट्रीय मैच के समय से मैं इस काम से जुड़ा हूं।

नौ लोगों की टीम मैदान और विकेट तैयार करने में जुटी

जामले ने कहा कि पहले पूर्व क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान के निर्देशन में काम किया है और वह अनुभव काम आएगा। नौ लोगों की टीम मैदान और विकेट तैयार करने में जुटी है। सहायक क्यूरेटर निखिल सावके का भी सहयोग मिल रहा है। हम मेहनत कर रहे हैं और इंदौर में यादगार मैच होगा।

Related Articles

Back to top button