ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश में जन्‍माष्‍टमी पर नहीं रहेगी स्‍कूलों की छुट्टी, सरकार ने जारी किए निर्देश।

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में इस बार जन्माष्टमी पर स्कूलों में छुट्टी नहीं रहेगी। जन्माष्टमी मनाये जाने के लिए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए। हर साल की तरह इस बार जन्माष्टमी पर प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में जन्माष्टमी पर छुट्टी नहीं रहेगी।इस बाद मप्र में 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों व शिक्षकों को छुट्टी नहीं मिलेगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देशित किया गया है कि जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी नहीं रहेगी, बल्कि त्योहार को समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में निर्देशित किया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा एवं मित्रता के प्रसंग और जीवन दर्शन पर आधारित विभिन्न विषयों पर विद्वानों के माध्यम से सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में व्याख्यान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं।साथ ही जन्माष्टमी के अवसर पर सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में भारतीय विशिष्ट परंपराओं व योग आदि पर व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। सभी स्कूलों में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button