ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

टायर फटने से बेकाबू हुई तेज रफ्तार बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल

देवास। एबी रोड पर देर रात तेज रफ़्तार बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। बताया गया कि यह हादसा बस के टायर फटने के कारण हुआ था, जिसमें दो दर्जन से यात्री घायल हुए हैं। गनीमत रही कि यात्रियों काे सामान्य चोट आई है और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार देवास से करीब 22 किलोमीटर दूर भैरवाखेड़ी क्षेत्र में बस पलट गई। बस सूरत से कानपुर जा रही थी। रात में बस की रफ़्तार बहुत तेज थी। इसी दौरान अचानक टायर फट गया। इससे बस बेकाबू हो गई और आगे जाकर पलट गई।

घायलों को सामान्य चोट

इस हादसे में बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को सामान्य चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश को छुट्टी दे दी। जबकि कुछ को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायल कानपुर, सूरत जगहों के बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button