ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पिता-पुत्र से 32 किलो 220 ग्राम गांजा बरामद, सवा तीन लाख रुपये आंकी कीमत

मालथौन। मालथौन थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरखिरिया से पुलिस ने पिता पुत्र के पास से 27 पैकेट गांजा बरामद किया है। प्रत्येक पैकेट में एक किलो से अधिक गांजा था। बरामद किए गए कुल गांजे का वजन 32 किलो 220 ग्राम और बाजार कीमत लगभग सवा तीन लाख रुपये है।

मालथौन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने ग्राम पीपरखिरिया निवासी विजय सिंह दांगी और सुरेंद्र सिंह के घर दबिश दी तो विजय सिंह के कमरे में एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बड़ी थैली रखी मिली। थैली में भूरे, काले और हल्के सफेद रंग के पन्नियो के 27 पैकेट मिले। सभी पैकेट में मादक पदार्थ गांजा था। सभी 27 पैकेट्स में 32 किलो 224 ग्राम गांजा था। बरामद गांजे की बाजार में कीमत लगभग सवा तीन लाख रुपये आंकी गई है। सुरेंद्र सिंह के पास से लगभग 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 9000 रुपये के आसपास थी।

तीन किलो 900 ग्राम गांजा बरामद

बीना। ग्राम बसाहरी टाढ़े से खिमलासा थाना पुलिस ने दो आरोपितों के पास से लगभग तीन किलो 900 ग्राम गांजा जब्त किया है। जानकारी अनुसार वीर सावरकर वार्ड बीना निवासी महेंद्र साहू और ब्रह्मानंद दांगी बाइक से गांजा ले जाने की कोशिश में थे।

सूचना पर पुलिस ने रात एक बजे दबिश देकर इन्हें पकड़ा। इनके पास से जब्त दोनों पैकेट खोले गए तो उनमें गीले पत्ते थे। जांच करने पर पता चला कि यह गांजा है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत लगभग 40 हजार रुपये है।

Related Articles

Back to top button