ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने नगर पंचायत समोदा को प्रदान की एम्बुलेंस

रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगर पंचायत समोदा जिला रायपुर में क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं के लिए एम्बुलेंस प्रदान की। डॉ. डहरिया ने यह एम्बुलेंस रायपुर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कारपोरेट सामाजिक दायित्वों के तहत प्रदान की है।डॉ. डहरिया ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कारपोरेट सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाये प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम योजना, दाई-दीदी क्लीनिक, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के साथ अन्य स्वास्थ्य योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर पंचायत समोदा के पदाधिकारी, अधिकारी, बैंक ऑफ इंडिया रायपुर अंचल के अधिकारी सहित अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button