ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

CM से बात नहीं कराने पर मंत्रालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

 मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सीएम से बात नही कराने पर मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस का कहना है, ”मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया था। जब उन्हें सीएम एकनाथ शिंदे से बात नहीं करने दी गई तो उन्होंने धमकी दी कि मंत्रालय में बम है। मुंबई पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि कॉल अहमदनगर जिले के निवासी बालकृष्ण द्वारा किया गया है। यह पहली बार नहीं है, जब मुंबई मंत्रालय बम से उड़ाने की धमकी मिली हो। 15 दिन पहले भी मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
मुंबई पुलिस ने बताया, “पुलिस कंट्रोल रूम को एक आदमी से धमकी भरा फोन आया है. फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि मुंबई की लोकल ट्रेन में सिलसिलेवार धमाके होंगे. फोन करने वाले ने दावा किया कि वह विले पार्ले इलाके से बोल रहा है और फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई की ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल मिली जिसमें 26/11 हमले जैसा आतंकी हमला करने की धमकी दी गई थी। फोन करने वाले ने उर्दू में बात करते हुए कहा, “अगर सीमा हैदर वापस नहीं आईं तो भारत बर्बाद हो जाएगा।’ फोन करने वाले ने आगे 26/11 जैसा आतंकवादी हमला करने की धमकी दी। फोन करने वाले ने कहा कि अगर हमला हुआ तो इसकी जिम्मेदार उत्तर प्रदेश सरकार होगी।“

मुंबई पुलिस को 23 जुलाई को भी एक धमकी भरा फोन आया था। जिसमें कहा गया था कि आरडीएक्स से भरा एक टैंकर दो पाकिस्तानी नागरिकों के साथ मुंबई के लिए गोवा से रवाना हो चुका है। कॉल के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई। पुलिस ने घटना की जानकारी तुरंत महाराष्ट्र एटीएस और गोवा पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी।

Related Articles

Back to top button