ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

इंदौर में रक्षाबंधन पर बहनों को सिटी बसों में निश्शुल्क यात्रा का उपहार

इंदौर। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर शहर में संचालित सिटी बसों आई बस और इलेक्ट्रॉनिक बसों में महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा का उपहार दिया गया है। शहर में संचालित 400 बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाएं निश्शुल्क यात्रा कर सकेगी। सुबह से शाम तक महिलाओं को यात्रा के दौरान यह सुविधा मिलेगी।

अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) इंदौर के बोर्ड द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में शहर में संचालित सिटी बसों, आई बसों एवं इलेक्ट्रिक बसों में बहनों के लिए नि:शुल्क सफर की घोषणा की है। महापौर एवं एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव और इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं एआईसीटीएसएल बोर्ड के उपाध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने घोषणा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनों को निश्शुल्क यात्रा का उपहार दिया जा रहा है। बहनें रक्षाबंधन पर शहर में संचालित बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

प्रतिदिन सवा लाख महिलाएं करती हैं सफर

इंदौर शहर में संचालित होने वाली 400 बसों में प्रतिदिन सवा लाख महिलाएं, युवतियां ओर छात्राएं सफर करती हैं। सभी बसों में रोजाना ढ़ाई लाख लोग सफर करते हैं। 340 के करीब सिटी बस, 40 इलेक्ट्रिक और 20 के करीब आईबस शहर में संचालित होती हैं। बुजुर्गों और विद्यार्थियों के लिए महापौर पास की सुविधा भी शुरू की गई हैं। इसमें 200 रुपए में पास बनाया जाता हैं।

Related Articles

Back to top button